कलेक्टर के प्रतिबंध आदेश के बावजूद

76

 

भारी वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

अनंत कुमार दुबे की खास रिपोर्ट

बरगवां थाना क्षेत्र में सिंगरौली महोत्सव के दौरान बड़ा सड़क हादसा सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर द्वारा भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद एक भारी ट्रेलर सड़क पर दौड़ता मिला, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।