मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 2600 युवाओं को मिलेगा ऋण, कैंप 25 मई से

26

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 2600 युवाओं को मिलेगा ऋण, कैंप 25 मई से

 

जिला मिर्जापुर। जिले के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ के तहत विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने जनपद के लिए 2600 लाभार्थियों का लक्ष्य तय करते हुए ब्लॉकवार तिथियां घोषित कर दी हैं। योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का ऋण ब्याज मुक्त मिलेगा।

कैंपों की शुरुआत 25 मई से 02 जून तक विभिन्न ब्लॉकों में होगी।

प्रत्येक ग्राम पंचायत से कम से कम 25 आवेदन ऑनलाइन करने का लक्ष्य दिया गया है।

इच्छुक युवा अपने संबंधित विकास खंड (ब्लाक) या CSC केंद्र पर आवेदन कर सकते हैं।

25-26 मई: सिटी, कोन, मड़िहान, पहाड़ी।

29-30 मई: छानबे, नारायणपुर, लालगंज, सीखड़।01-02 जून: पटेहरा कला, जमालपुर, हलिया और राजगढ़।