कोयला परिवहन से सिंगरौली में आए दिन हो रहे हादसों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, जनप्रतिनिधियों का फूंका पुतला
कांग्रेस के प्रदर्शन में नदारत रहे जिला अध्यक्ष
जिला सिंगरौली///सिंगरौली जिले में अडानी पावर प्लांट बधौरा के लिए वाई रोड हो रहे कोयला परिवहन से आए दिन दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। जिसके विरोध में सिंगरौली जिले के परसौना तिराहे पर कांग्रेसियों ने सड़क पर उतर हादसों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारीयों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। कि कोयला परिवहन के लिए एक अलग सड़क का निर्माण किया जाए, ताकि आम लोगों की जान को खतरा ना हो।
कांग्रेसियों का कहना है कि अगर उक्त कंपनी को कोयला परिवहन करना है तो अलग से अपने रोड का निर्माण करें ताकि आम लोगों को कोई हानि न पहुंचे। यह आम रोड है और सिंगल लेन है कोयले के भारी भरकम ट्रेलरों के चलने से रोड पर भारी दबाव बढ़ा है कारण आए दिन राहगीरों की ट्रेलरों से दबकर मौते हो रही है लेकिन जिला प्रशासन इसपर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। जबकि कोयला परिवहन के लिए फोर लेन सड़क की अत्यंत आवश्यकता है। जब तक अलग से कोई विकल्प नहीं निकाला जायेगा तब तक आम जनता की सुरक्षा नहीं किया जा सकता।
कांग्रेसियों ने जनप्रतिनिधियों का किया पुतला दहन
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने परसौना तिराहे पर इकठ्ठे हुए, इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रभारी मंत्री का पुतला फूंका, जिससे पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।





