बिहरा में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा, 2 की मौत, 1 गंभीर घायल…

1338

बिहरा में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा, 2 की मौत, 1 गंभीर घायल…

 

जिला सिंगरौली/सिंगरौली जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया है । इस दर्दनाक घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई  है । जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। ।

 

जानकारी के अनुसार, मृतक सुमन पटेल पिता गौरी शंकर पटेल निवासी बिहरा व मोहन शाह पिता बाबूनन्दन शाह निवासी चितरबई पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं, तीसरा व्यक्ति बिनोद कुमार शाह पिता गोगल प्रसाद शाह निवासी बिहरा बुरी तरह झुलस गया जिसकी भी मौत हो गई।