विस्थापितो के लिए बनाई जा रही कालोनी का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

162

 

कालोनी में सभी मूल भूत सुविधाओ को उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

सिटी टू विलेज न्यूज

सिंगरौली 5 जनवरी कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने धिरौली कोल ब्लाक से प्रभावित विस्थापितो हेतु जट्ठा टोला में निर्माणाधीन कालोनी का अवलोकन किया। तथा कम्पनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कालोनी में सभी मूलभूत सुविधाओ को उपलब्ध कराये ताकि विस्थापितो के किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होने इस आशय के भी निर्देश दिए कार्य में तेजी लाये। निरीक्षण के दौरान कम्पनी के द्वारा विस्थापितो हेतु कालोनी की जा रही व्यवस्थाओ का नक्शे के माध्यम से कलेक्टर को अवलोकन भी कराया गया।