नगर निगम आयुक्त के आश्वासन पर चार दिन बाद काम पर लौटे सफाई कर्मी

53

 

सिंगरौली, 16 मई / नगर निगम सिंगरौली के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के सकारात्मक आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। पिछले चार दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बंद कर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मी पुनः अपने कार्य पर लौट आए हैं, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर पटरी पर आने लगी है।

सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों एवं नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के बीच आयोजित बैठक में सफाई कर्मियों ने अपनी प्रमुख मांगें रखीं। आयुक्त श्रीमती प्रधान स्वयं हड़ताली सफाई कर्मियों के बीच पहुंचीं और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी बीजी चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी एवं सफाई कर्मी उपस्थित रहे। सफाई कर्मियों के प्रतिनिधि कमलेश भंडारी, छोटू, रंजीत, रामशरण एवं अन्य प्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद रहे।

नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सफाई कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सफाई कर्मी नगर निगम परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं और उनकी जो भी जायज मांगें नियमानुसार पूरी की जा सकती हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन सफाई कर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा।

आयुक्त श्रीमती प्रधान ने सफाई मित्रों की सराहना करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में उनका योगदान सबसे अहम है। प्रशासनिक एवं कानूनी दायरे में रहते हुए मांगों के त्वरित निराकरण का भरोसा भी उन्होंने सफाई कर्मियों को दिलाया।

आयुक्त के आश्वासन एवं सकारात्मक पहल के बाद सफाई कर्मियों ने अपनी हड़ताल वापस लेने की घोषणा की तथा “स्वच्छ सिंगरौली” के संकल्प के साथ पुनः कार्य पर लौट आए। सफाई कर्मियों ने नगर निगम प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने का भरोसा भी दिलाया।

हड़ताल समाप्त होने के बाद नगर निगम द्वारा मुख्य बाजारों, रिहायशी क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जमा कचरे के निष्पादन एवं सफाई व्यवस्था को सुचारु करने के लिए विशेष अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। वहीं कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भी आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु पूरी निष्ठा से कार्य करने का विश्वास