जिला अस्पताल सह ट्राम सेंटर में आज विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन हुआ। आयोजित शिविर में पहुचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह ठाकुर ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य फिजियोथेरेपी के महत्व और लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष विश्व फिजियोथेरेपी दिवस की थीम ’हैल्थी एजीन’ है। उन्होने बताया कि इसका उद्देश्य है कि बढ़ती उम्र में न केवल बीमारियों से मुक्त रहना, बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को भी बनाए रखना जरूरी है। वही डॉ.कल्पना रवि ने कहा कि इस थीम का संदेश है कि व्यक्ति जीवन के हर चरण में सक्रिय, स्वतंत्र और संतुष्ट रहे। इस दौरान शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रही।





