जिलाधिकारी ,वैशाली के निर्देश पर Britannia

94

 

 

अविनाश रंजन स्टेट ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

 

बिहार वैशाली हाजीपुर न्यूज

 

आज दिनांक 06.02.2026 को जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमति वर्षा सिंह के निर्देश के आलोक में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा Britannia Industries Ltd., Industrial Area, Hajipur के परिसर में श्रमिक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर औद्योगिक क्षेत्र, हाजीपुर में आयोजित किए जा रहे ऐसे शिविरों की श्रृंखला का तीसरा दिन था।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए अधिक से अधिक श्रमिकों एवं कामगारों को इन योजनाओं से लाभान्वित करना था। शिविर के दौरान विभागीय पदाधिकारियों द्वारा कंपनी में कार्यरत कामगारों की कार्य अवधि, वेतन, ईएसआईसी एवं पीएफ से संबंधित विवरणों का संधारण किया गया। निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि कंपनी में कार्यरत अधिकांश कामगार पीएफ एवं ईएसआईसी से अच्छादित हैं।

 

शिविर में कुल 12 श्रमिकों का ई-श्रम कार्ड बनाया गया। चूंकि अधिकांश कामगार संगठित क्षेत्र के अंतर्गत आते हुए पीएफ एवं ईएसआईसी से आच्छादित पाए गए, अतः सरकारी नियमानुसार उनका ई-श्रम पंजीकरण संभव नहीं हो सका। विदित हो कि ई-श्रम पंजीकरण हेतु आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण (पासबुक) आवश्यक है। इसके लिए आवेदक की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होना तथा उसका असंगठित श्रमिक होना अनिवार्य है। ई-श्रम पंजीकरण की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है।

 

जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार आने वाले समय में औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न कारखानों में इस प्रकार के श्रमिक कल्याण शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाएगा। इसी क्रम में दिनांक 07.02.2026 (शनिवार) को Anmol Industry Limited, Hajipur में श्रमिक शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उक्त शिविर में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री शशि कुमार सक्सेना, श्रम अधीक्षक, वैशाली; श्री पंकज कुमार, कारखाना निरीक्षक, हाजीपुर; सुश्री स्नेहा, प्रोजेक्ट मैनेजर, जिला उद्योग केन्द्र, हाजीपुर; श्रीमती स्नेहा शिवानी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, हाजीपुर सहित श्रम अधीक्षक कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।