अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
सिंगरौली जिले के बैढ़न बरगवां मुख्य मार्ग पर देवरी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल उठाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।





