सिंगरौली से बड़ी खबर: राशन घोटाले के खिलाफ लाड़ली बहनों का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरीं महिलाएं – घंटों चक्का जाम
सिंगरौली में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब मोहन सरकार की लाड़ली बहना योजना से जुड़ी सैकड़ों महिलाएं सड़क पर उतर आईं और घंटों तक चक्का जाम कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि गत 8 महीनों का निर्धारित राशन गायब है, जिसे राशन विक्रेता बृजेश शाह ने हड़प लिया है।
महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप
ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि बृजेश शाह द्वारा गरीबों का अनाज डकार लिया गया, जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार जिला प्रशासन एवं खाद्य विभाग से की, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिला।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही और निगरानी तंत्र के ‘सोए’ रहने का ही नतीजा है कि उन्हें सड़क पर उतरकर आवाज उठा रही है।
जिस जिले में कई महीने तक राशन नहीं मिला एवं फिंगर लगाया जा रहा है ऐसे कोटेदार को तत्कालीन कार्यवाही कर उन्हें सस्पेंडिंग किया जा उनका रुका राशन उनको वितरित किया जाए
कोतवाली पुलिस के द्वारा समझाइश देकर उन्हें सड़क से हटने को कहा गया है।





