शकुशल युवा कार्यक्रम में नामांकन बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन से ठोस कदम की मांग आनंद रंजन झा

106

 

 

अविनाश रंजन स्टेट ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

 

बिहार वैशाली हाजीपुर न्यूज

 

बिहार सरकार की रोजगारोन्मुख एवं महत्वाकांक्षी योजना कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जिले में नामांकन बढ़ाने को लेकर KYP केंद्र संचालकों ने जिला प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

KYP Welfare Society, वैशाली के जिलाध्यक्ष सह KYP केंद्र संचालक आनंद रंजन झा एवं प्रतिनिधि राकेश सिन्हा ने इस संबंध में जिला पदाधिकारी, वैशाली को एक लिखित आवेदन समर्पित किया। आवेदन में मांग की गई है कि डीएम स्तर से जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा महाविद्यालयों के प्राचार्यों को 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण पात्र विद्यार्थियों का कुशल युवा कार्यक्रम में नामांकन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएँ।

केंद्र संचालकों ने कहा कि समुचित सूचना, मार्गदर्शन एवं प्रशासनिक समन्वय के अभाव में बड़ी संख्या में पात्र युवा योजना से वंचित रह जा रहे हैं। साथ ही जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र (DRCC) को भी प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कुशल युवा कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार में सक्रिय रूप से लगाए जाने की मांग की गई है, ताकि अधिकाधिक युवाओं को योजना से जोड़ा जा सके।