अदाणी फाउंडेशन की पहल: स्वास्थ्य जागरूकता और निःशुल्क इलाज गांव-गांव तक

104

– एक वर्ष में 10,000 मरीज मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट और स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठा चुके हैं

– 17 गांवों में अदाणी फाउंडेशन की स्वास्थ्य पहल ग्रामीणों के लिए बनी जीवनरेखा

– हेल्थकेयर वैन में एमबीबीएस डॉक्टर, फार्मासिस्ट, ड्राइवर और समन्वयक की टीम

सिंगरौली, 16 सितम्बर 2025:

स्वास्थ्य जागरूकता और बीमारियों की रोकथाम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट और स्वास्थ्य शिविरों का संचालन कर रहा है। सरई तहसील के धिरौली एवं सुलियारी परियोजना क्षेत्र के आसपास स्थित 17 गांवों में यह पहल ग्रामीणों के लिए जीवनरेखा बन गई है।

मोबाइल हेल्थ यूनिट की मदद से न केवल मरीजों को मुफ्त इलाज और जांच उपलब्ध हो रही है, बल्कि उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और दवाओं के लिए लंबी दूरी तय करने की परेशानी और खर्च से भी मुक्ति मिल रही है।

 

इस विशेष हेल्थकेयर वैन में एमबीबीएस डॉक्टर, फार्मासिस्ट, ड्राइवर और समन्वयक की टीम मौजूद रहती है। आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित यह यूनिट मुफ्त ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण भी करती है। पिछले एक वर्ष में धिरौली, अमरईखोह, बजौड़ी, बेलवार, भलैया टोला, डोंगरी, जमगड़ी, जत्था टोला, झलरी, खनुआ खास, खनुआ नवा, मझौली पाठ, पड़ताली, फाटपानी, गोरवानी, आर एंड आर खनुआ और सिरसवाह जैसे गांवों के लगभग 10,000 मरीज इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं।

 

ग्रामीणों का कहना है कि यह पहल बुजुर्गों और असहाय मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यूनिट प्रतिदिन 3 गांवों में जाती है और हर माह लगभग 1,000 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराती है। साथ ही, मरीजों के इलाज संबंधी डेटा संकलित कर उनके स्वास्थ्य पैटर्न को समझने में भी मदद मिलती है। अदाणी फाउंडेशन समय-समय पर विशेष स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित करता है, ताकि किशोरियों, महिलाओं, बच्चों और स्थानीय लोगों को समय पर स्वास्थ्य परामर्श मिल सके। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में आयोजित इन शिविरों से सुदूर गांवों के हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

 

ग्रामीण और वंचित समुदायों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ अदाणी फाउंडेशन शिक्षा और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में भी लगातार काम कर रहा है। फाउंडेशन का उद्देश्य है कि भविष्य में और भी व्यापक स्तर पर सामाजिक गतिविधियां संचालित की जाएं, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।