सिंगरौली जिले में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं एक ऑटो एवं पिकअप की

456

 

आमने-सामने टक्कर, चालक समेत कई घायल

सिंगरौली। पुलिस चौकी गोभा क्षेत्र अंतर्गत ओरगाई में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक ऑटो सवारी लेकर वैढ़न की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही पिकअप वाहन से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप का अचानक हैंडल लॉक हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ऑटो से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे में ऑटो सवार कई यात्री घायल हुए हैं, वहीं ऑटो चालक भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर सिंगरौली में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
पुलिस द्वारा पिकअप वाहन को जब्त कर तकनीकी जांच कराई जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है

यातायात व्यवस्था की काफी लापरवाही की वजह से लगातार एक्सीडेंट हो रही है सिंगरौली जिले में