चावल के काना से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत।
बरगवां थाना क्षेत्र बंधा बाड़ीझरिया भोरतीन गड़ई पास की घटना क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाएं।
सिंगरौली। 14 दिसंबर 2025 बरगवां थाना अंतर्गत ग्राम बंधा बाड़ीझरिया भोरतीन गड़ई के पास बड़ा हादसा हो गया जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक चावल के काना लेकर बाड़ीझरिया से लेकर अपने घर की तरफ बदलमाड़ा जा रहा था। ढलान होने की वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया चालक ने ट्रैक्टर को कंट्रोल नहीं कर पाया जिसे ढलान के नीचे पलट गया। जिससे चालक एस,पी सिंह पिता राम अधार उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम बदलमाड़ा की मौके पर मौत हो गई। हादसा की जानकारी घर पर लगी जहां मचा कोहराम लोगों के मुताबिक शराब पी रखा था ट्रैक्टर चालक लोगों का यह भी कहना है कि तेज रफ्तार और शराब के नशे में लगातार सिंगरौली में घटनाएं घटित हो रही हैं। वहीं घटना की जानकारी बरगवां पुलिस को दी गई मौके पर बरगवां पुलिस पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया गया। पूरे मामले की कर रही जांच बरगवां पुलिस।





