सीमेंट लदा ट्रेलर दुकान में घुसा, कई वाहन क्षतिग्रस्त

68

 सीमेंट लदा ट्रेलर दुकान में घुसा, कई वाहन क्षतिग्रस्त

 

आज सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे पर देवसर बाजार के सहुआर मोड़ पर एक तेज रफ्तार सीमेंट लदे ट्रेलर ने अपना नियंत्रण खो दिया।

 

अनियंत्रित ट्रेलर ने पहले कार समेत कई वाहनों को अपनी चपेट में लिया, फिर पलटते हुए सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसा।

 

हादसे के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर सीमेंट की बोरियां बिखरी पड़ी मिलीं और कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

 

सूचना मिलते ही देवसर थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था को संभाला।

 

हादसे में घायल जनहानि को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।