पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य
शिवमंगल बियार विमुक्ति दिवस समारोह का किया आयोजन।
चंदौली (चकिया ) । जिला चंदौली, चकिया विधानसभा स्थित परसियां कला पर्वतपुर में विमुक्ति दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर शामिल हुए। वहीं चकिया विधायक कैलाश आचार्य समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और विमुक्त समाज के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिवमंगल बियार के नेतृत्व में किया गया। समारोह में पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, संतोष कुमार, चकिया चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, चकिया ब्लॉक प्रमुख शम्भूनाथ यादव, जिला पंचायत सदस्य, मंडल अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मंच से संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने विमुक्त जातियों के आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की ओर से समाधान की दिशा में प्रयास का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और गुजरात में विमुक्त जातियों के लिए अलग आरक्षण की व्यवस्था की गई है और उसी दिशा में उत्तर प्रदेश में भी विमुक्त जातियों के आरक्षण के सवाल का समाधान करने की बात कही।
मंत्री ने कहा कि समाज की लड़ाई केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों और भविष्य के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
समारोह में चंदौली और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में माता-बहनें, बच्चे और विमुक्त समाज के लोग पहुंचे। लोगों ने मंच से दिए गए संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम के दौरान समाज की एकजुटता और अधिकारों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। विमुक्त समाज के लोगों ने भी अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद की






