ओवरलोड के कारण सड़क पर गढ़ा आला अधिकारी कुंभकरण

6

 

विंध्याचल मंडल (मीरजापुर)। मीरजापुर जिले के नरायनपुर-शक्तिनगर मार्ग और चंदौली जिले के मुगलसराय-चकियां,नौगढ़ मार्ग को जोड़ने वाला प्रमुख अदलहाट-शेरवां,चकियां मार्ग (शर्मा रोड) इन दिनों बदहाली का शिकार है।करीब 10 से 12 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।सड़क की खस्ताहाल स्थिति से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।अदलहाट से शेरवां के बीच बड़भुईली,उल्होपुर,भुईली खास,रामपुर,बिक्सी,भाईपुर बैरियर,बहादुरपुर और शेरवां समेत कई स्थानों पर सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।इसी मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों के साथ विद्यार्थी भी आवागमन करते हैं।गड्ढों के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना और वाहनों को इधर-उधर से निकालना पड़ता है,जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर लंबे समय से क्षमता से अधिक भार लेकर ओवरलोड वाहनों का संचालन तथा सड़क किनारे बसे आबादी के घरों से सड़क पर बहते पानी सड़क क्षतिग्रस्त करने के लिए जिम्मेदार है।भारी वाहनों के लगातार आवागमन से सड़क को खासा नुकसान पहुंचा है।किसान दिवस में शिकायत के बाद पिछले चार-पांच दिनों से ओवरलोड वाहनों का आवागमन बंद बताया जा रहा है।ग्रामीणों की मांग है कि यह रोक केवल कुछ दिनों तक सीमित न रहे,बल्कि अवैध ओवरलोड वाहनों के संचालन पर स्थायी रुप से रोक लगाये जाने की जरूरत है।

अन्नदाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह सहित उमेश द्विवेदी,धर्मेंद्र मौर्या,आशुतोष दूबे,बनारसी सिंह,सीताराम मिश्रा,खेतारू बिंद,बचाऊ गिरी,अमर सर,अम्बुज सिंह,विपिन सिंह,चौथी शर्मा,सुनील कुमार मोदनवाल,जावेद,बबलु प्रजापति,जय प्रकाश मिश्रा आदि लोगों द्वारा विभाग से तत्काल गड्ढों में गिट्टी डालकर मार्ग को आवागमन योग्य बनाने की मांग की गई है।