सिंगरौली: गोभा मुंगवाह आंगनवाड़ी की बदहाली, छत का सरिया भी आया नजर

58

 

फोटो देखकर ऐसा लगता है, मानो आंगनवाड़ी केंद्र की लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई हो। गोभा पंचायत भवन के ठीक बगल में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र गोभा मुंगवाह की तस्वीरें व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।

केंद्र की छत की हालत भी चिंता बढ़ाने वाली है। छत से सरिया तक नजर आ रहा है, जिससे भवन के रखरखाव और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

 

इस संबंध में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

 

अब सवाल है—क्या जिम्मेदार अधिकारी इस आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे?

स्थान: गोभा मुंगवाह, सिंगरौली

 

आपके क्षेत्र में भी आंगनवाड़ी केंद्र की ऐसी स्थिति है तो अपनी राय और अनुभव कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।