हाईस्कूल अंतरवा में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के समापन अवसर पर व्याख्यानमाला एवं शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

12

हाईस्कूल अंतरवा में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के समापन अवसर पर व्याख्यानमाला एवं शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

 

सिंगरौली/- शासन के आदेशानुसार गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के तहत नित्य कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित होता रहा,आज समापन अवसर पर “गुरु की समाज में महत्ता” बिषय पर व्याख्यानमाला का कार्यक्रम आहूत किया गया। तथा चार सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। एवं संस्था गत सत्र में अभिनव पहल एवं नवाचार करते हुए बोर्ड कक्षा के कुछ चुनिंदा इकाइयों पर जिसमें ज्यादा प्रश्न परीक्षा में आते हैं उस पर एक “पाठ्यक्रम आधारित सेमिनार ” का आयोजन किया गया था। जिसमें अंचल के बड़े विद्यालयों से विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित कर कार्यशाला रखी गयी। जिसमें हिन्दी में राजेश शुक्ल,गणित संतोष कुमार शुक्ल, अंग्रेजी डिगनलाल सिंह कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवसर से लक्ष्मेनद्र चतुर्वेदी जी सामाजिक विज्ञान माडल देवसर से संजय द्विवेदी संस्कृत,नेहा सिंह विज्ञान उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवसर से सहभागी होकर छात्रों को मार्गदर्शन (शिक्षण ) देकर कार्यशाला को सफल बनायें।संस्था उपरोक्त्त विषय शिक्षकों को भी प्रशस्ति-पत्र और शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।व्याख्यानमाला में प्राचार्य ढोंगा महेन्द्र द्विवेदी,हाईस्कूल कुर्सा प्राचार्य श्यामलाल प्रजापति जी, उत्कृष्ट प्राचार्य सी पी प्रजापति, संतोष कुमार शुक्ल कन्या देवसर, डॉ लक्ष्मेन्द्र चतुर्वेदी माॅडल देवसर, राजेश पांडेय साक्षरता प्रभारी से नि व्याख्याता अनुसुइया पाठक,आचार्य राममूर्ति द्विवेदी ने विषय पर‌ व्याख्यान देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य आर पी सिंह, अध्यक्षता आदरणीय राममूर्ति द्विवेदी,विशिष्ट अतिथि अऩुसुइया पाठक,एवं विशेष अतिथि सम्मानित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एस डी सिंह रहे।

कार्यक्रम में जिन सेवानिवृत्त गुरुजनों का सम्मान हुआ उसमें

आर पी सिंह प्राचार्य (से नि)

अनुसुइया पाठक से नि व्याख्याता

राममूर्ति द्विवेदी से.नि प्रधानाध्यापक,बैकुंठ सिंह से नि प्रधानाध्यापक,हरीलाल द्विवेदी

कार्यक्रम में सरस्वती वंदना स्वागत गीत छात्राओं द्वारा

स्वागत भाषण प्राचार्य द्वारा प्रस्तुत हुआ।संचालन प्रमोद कुमार चतुर्वेदी ने किया।

इस अवसर पर बड़ी तादाद में शिक्षक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक गण उपस्थित रहे।