मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन मिर्जापुर ने की बैठक।

42

मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन मिर्जापुर ने की बैठक।

 

जिला मिर्जापुर। भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसानों के हित के लिए बार-बार सरकार को याद दिलाने के लिए कर्मियों को दर्शाने के लिए किसानों को मजबूत बनाने के लिए धरना प्रदर्शन से लेकर समय-समय पर जिला स्तरीय ब्लॉक स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक करते रहते हैं। उसी क्रम में आज 20 मई 2026 को विकास भवन पथरहिया स्थित सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता मे बैठक सम्पन्न हुई, जिसका संचालन उप कृषि निदेशक विकेश पटेल ने किया जिसमें सिंचाई, बिजली, सहकारिता, वन विभाग, स्वास्थ और अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें,जनपद के सभी ब्लाकों से आए किसानों ने गेहूं ख़रीद के बोरा का अभाव, सिंचाई, बिजली की समस्या को रखा। जिस क्रम में निम्नलिखित बिंदुओं जैसे 1. मा प्रधानमंत्री जी की ग्रामीण जन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण परियोजना जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल के माध्यम से पानी नही पहुंच पा रहा हैजो कि दिखावा बना हुआ हैं,भीषण गर्मी के महीने में पानी नहीं मिलने से किसान व आमजन परेशान है, लीकेज को दुरुस्त कर हर घर तक समयानुसार पानी दिया जाए। 2. जनपद के किसानों की गेहूं खरीद बोरा और समय से पैसा भेज कर पारदर्शिता पूर्वक किया जाए। 3. आगामी खरीफ सीजन के लिए जनपद के सभी नहरों की क्षतिग्रस्त पटरियों का मरम्मत व हेड से टेल तक सफाई कराया जाय ताकि टेल तक पानी सुचारु रूप से पहुंच सके। 4. अहरौरा बांध के गड़ई प्रणाली के मुख्य गेट और मेन कैनाल के मुख्य गेट खराब होने से पानी का रिसाव हो रहा है इसका निर्माण कराया जाए। 5. हाल के दिनों में आए जनपद में आंधी तूफान से जनधन की हानि हुई है इसमें पेड़,कच्चा मकान, व सेड टूट गए जिसका सर्वे करा कर उचित क्षतिपूर्ति दिलाया जाए तथा विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराया जाए। 6. भागवत ब्रांच नहर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त व घास फूस जमा है इसका निर्माण मरम्मत व सफाई किया जाए व ग्राम धुरिया सायफन से लालपुर तक बाई पटरी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है निर्माण कराया जाए। 7. मुगलसराय राजवाहा में शर्मा रोड पुल के नीचे (बड़ भूईली)दीवाल बना देने से भाईपुर फीडर में पानी पर्याप्त मात्रा में जाएगा वर्तमान में 50 प्रतिशत ही नहर में पानी जा पाता हैं अतः दीवाल का शीघ्र निर्माण किया जाय ताकि नहर पूर्ण क्षमता से चल सकें। 8. जरगो जलाशय के पास ड्रेन मिट्टी से भर गया है उसका सिल्ट सफाई और मरम्मत किया जाए ताकि किसानों की खेती बच सके। 9. सोनवर्षा पुल से अदलहाट तक जरगो नहर की पटरी की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है उसका निर्माण कराया जाए। 10. जनपद की समस्त सहकारी समितियो पर खरीफ की फसल के लिए डीएपी, यूरिया, पोटाश पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए। 11. जनपद के सभी बीज गोदामो पर उन्नत किस्म के धान के बीज व ढैचाके बीज और जिप्सम उपलब्ध कराया जाए। 12. वाराणसी शक्ति नगर मार्ग स्थित अहरौरा खास डीह से धूरियां ग्राम तक धूरिया माइनर की सर्विस पटरी का पक्का निर्माण कराया जाए।

इसके अलावा एनएच 7 पर बरईपुर और कैलाश आश्रम पर गेट का निमार्ण, और बरईपुर के सामने कट की मांग, जीवनाथपुर कंचनपुर मार्ग की ध्वस्त पटरी का निर्माण और जीवनाथपुर पुल पर मिट्टी और सिल्ट की सफाई की मांग, और डीएफसीसीआई एल द्वारा करहट रेलवे क्रासिंग पर बने उपरिगामी पुल मे अधिग्रहित जमीन का किसानों को पुनर्वास अभी तक नही मिला हैं दिलाने की मांग की। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह जिला अध्यक्ष कंचन सिंह फौजी जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह जिला कोषाध्यक्ष स्वामी दयाल सिंह,मंडल कार्यकारिणी सदस्य मुकुट धारी सिंह,परशुराम मौर्य मंडल उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह,मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, रामसूरत सिंह राम सिंगर सिंह, लालगंज तहसील अध्यक्ष बृजराज सिंह ,युवा जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सावित्री देवी , रतन लाल चौरसिया युवा उपाध्यक्ष,ओम प्रकाश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष हलिया,तहसील मुन्ना मिश्रा, कमलेश मिश्रा, गोरखनाथ सिंह, मुमताज आलम,वंश नारायण पाल, लक्ष्मण सिंह, व अन्य लोग उपस्थित रहें।