पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान। 

52

पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान।

 

 

जिला मिर्जापुर। जनपद के कई जगहों पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा समय-समय पर चेकिंग अभियान लगाया जाता है।

इसी क्रम में आज बरौधां चौराहे पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर युवाओं को हेलमेट लगाकर चलने के लिए निर्देश दिए, साथ हीं साथ हेलमेट से होने वाले फायदे को बताते हुए उन्हें हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किए।

पुलिस प्रशासन द्वारा बार-बार वाहन चालकों को सचेत किया जाता है कि दो पहिया वाहन चलाने से पहले हेलमेट अवश्य पहनें अपना ड्राइवरी लाइसेंस, गाड़ी का पेपर एवं अन्य कागजात साथ में रखें। 18 वर्ष के ऊपर के युवा पीढ़ी इसको अवश्य संज्ञान में लें।

वहीं पर उन्होंने यह भी कहा कि चार पहिया वाहन चलने से पहले अपना सीट बेल्ट अवश्य लगाएं।