विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम के प्रयास से एयर एम्बुलेंस से भोपाल भेजी गईं लीलावती गुप्ता

84

विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम के प्रयास से एयर एम्बुलेंस से भोपाल भेजी गईं लीलावती गुप्ता

 

देवसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरई निवासी श्रीमती लीलावती गुप्ता, जो ट्रॉमा सेंटर बैढ़न में उपचाररत थीं, उन्हें बेहतर एवं उच्च स्तरीय उपचार के लिए आज सिंगरौली हवाई पट्टी से एयर एम्बुलेंस के माध्यम से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल रवाना किया गया। इस दौरान उनके परिजन भी साथ मौजूद रहे।

 

बताया गया कि श्रीमती गुप्ता की गंभीर स्थिति को देखते हुए यह व्यवस्था की गई। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एयर एम्बुलेंस जैसी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 

इस पूरे मामले में देवसर विधायक डॉ राजेंद्र मेश्राम के अथक प्रयास एवं सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल के सहयोग से मरीज को शीघ्र उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराने में सफलता मिली है परिजनों ने प्रदेश सरकार, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।