सिंगरौली जिले में सड़क हादसे कम होने का नाम नही ले रहा है आए दिन सड़क हादसो में हो रही मौत

154

 

सड़क हादसे में केसीसीएल कर्मी की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

परिवार वालो का रोरो कर बुरा हाल है स्थल तनाव की स्थिति बनी हुई है

सिंगरौली। जिले में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार सुबह खुटार चौकी क्षेत्र अंतर्गत बनौली में हुए दर्दनाक हादसे में केसीसीएल अमलोरी के एक कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान करसुआ निवासी अशर्फीलाल उर्फ जमाहिर जायसवाल के रूप में हुई है, जो ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे।

घटना सुबह भोर की बताई जा रही है सूत्रों के अनुसार बनौली के पास किसी भारी वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी में प्राइवेट कंपनी के ट्रेलर से हादसे की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने बनौली क्षेत्र में चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा संबंधित वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।