गिरिडीह बुढ़वा तालाब के पास छापेमारी, तीन आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद

136

अमित अग्रवाल गिरिडीह झारखंड

 

गिरिडीह : 17 मार्च 2026 की रात करीब 8:15 बजे पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को गुप्त सूचना मिली कि बुढ़वा तालाब के पास कुछ आपराधिक तत्व किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुढ़वा आहर तालाब के समीप छापेमारी की। इस दौरान तालाब की सीढ़ियों पर तीन संदिग्ध व्यक्ति बातचीत करते मिले। पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बदडीहा स्थित ज्वेलर्स दुकान में डकैती की योजना बना रहे थे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 28 फरवरी 2026 को सरखड़ा थाना क्षेत्र के भलूवा , डुमरवा मार्ग पर एक सुनार से करीब 3 लाख रुपये नगद एवं सोने-चांदी के आभूषण लूटने की घटना में भी वे शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, ये तीनों आरोपी बदडीहा ज्वेलर्स में लूट की नीयत से गए थे, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वारदात को अंजाम नहीं दे सके।

इस संबंध में पचंबा थाना कांड संख्या 27/26 के तहत धारा 310(4) BNS एवं 25(1-B)(A)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

छोटू दास (31 वर्ष), निवासी – अकदोनी कला, थाना – गिरिडीह

अजय साव (39 वर्ष), निवासी – बुढ़वा आहर तालाब, थाना – पचंबा

सुनील दास (25 वर्ष), निवासी – तिवारीडीह, थाना – पचंबा को गिरफ्तारी हुई

बरामदगी:

एक गोल्डन रंग का देशी कट्टा

एक बिना पंजीयन संख्या की लाल-काली बजाज प्लसर मोटरसाइकिल

500 रुपये के 10 नोट (कुल 5,000 रुपये)

वहीं इस छापामारी दल में मुख्य रूप से पुलिस उपाधीक्षक कौशर अली, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय राम, पुलिस उपाधीक्षक मंटू कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। इसके अलावा पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार, भरकट्टा ओपी के अमन कुमार सिंह, पचम्बा थाना के सोनू कुमार वर्मा, प्रशांत कुमार सिंह, रंजीत पिंगुवा, हवलदार मनोज यादव, एएसआई विजय प्रकाश, तथा चौकीदार मुस्तफा अंसारी और दिनेश कोल्ह भी इस टीम का हिस्सा रहे।

इस संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी अभियान को अंजाम दिया, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने का संदेश गया।