चैती छठ रामनवमी और ईद को लेकर नगर निगम की समीक्षतक बैठक सम्पन्न, वार्ड पार्षदों ने रखी समस्याएं

239

अमित अग्रवाल गिरिडीह

 

 

गिरिडीह। नया परिसदन भवन में आगामी आने वाले त्योहार चैती छठ रामनवमी और ईद को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक किया गया । बैठक महापौर प्रमिला मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में उप महापौर सुमित कुमार भी मौजूद रहे।

नगर निगम की इस पहली बैठक में निगम क्षेत्र के सभी 36 वार्ड पार्षदों ने भाग लिया और अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को महापौर एवं उप महापौर के समक्ष रखा। पार्षदों ने सड़क, जलापूर्ति, साफ-सफाई, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

बैठक के दौरान महापौर प्रमिला मेहरा ने सभी पार्षदों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। वहीं उप महापौर सुमित कुमार ने भी कहा कि निगम प्रशासन जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।

बैठक को लेकर पार्षदों में उत्साह देखा गया और सभी ने मिलकर शहर के विकास के लिए समन्वय के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।