स्टेट हेड, रामसेवक सैनी की खास रिपोर्ट।
नामित सभासद बनाए जाने पर सिद्धार्थ सिंह मिक्की व जोन अध्यक्ष भगवान दास प्रजापति के नेतृत्व में अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
अहरौरा ।मिर्जापुर
नगर के गोला सहूवाइन निवासी सबसे कम उम्र के अपना दल एस युवा बूथ अध्यक्ष सोनल सोनकर को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नामित सभासद बनाए जाने पर नगर के खरंजा स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व सभासद/सांसद प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह मिक्की के नेतृत्व में सोनल सोनकर का जोरदार तरीके से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं मिष्ठान वितरिक कर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान उपस्थित रहने वालों में भगवान दास प्रजापति, संतोष,मौर्य, असलम खान,उदय अग्रहरि,, सुभाष सोनकर,
आर्यन मौर्य, नरेश पटेल,
संजय विश्वकर्मा, मुकुन्दर बिंद श्यामलाल पटेल हेमंत मौर्य अरविंद यादव,रोहित, भोला सोनकर, कुश सोनकर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे । सिद्धार्थ सिंह मिक्की ने अपने संबोधन में बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ये संदेश दिया है कि पार्टी का छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी जो पार्टी के लिए समर्पित है उसे ऐसे ही सम्मान मिलता रहेगा।





