नरायनपुर में शिक्षा के महाकुंभ का आयोजन

58

नरायनपुर में शिक्षा के महाकुंभ का आयोजन: उषा ट्यूटोरियल्स और उषा सनराइज एकेडमी का स्थापना दिवस समारोह संपन्न।

 

शिवम गुप्ता की खास रिपोर्ट।

 

मिर्जापुर/नरायनपुर।

 

क्षेत्र के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान उषा ट्यूटोरियल्स और उषा सनराइज एकेडमी के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन आज नरायनपुर स्थित शिवजी मंदिर के समीप हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों का जमावड़ा लगा, जिन्होंने संस्थान की अब तक की सफल यात्रा की सराहना की।

दोहरी वर्षगांठ का गौरवमयी उत्सव,

यह आयोजन दो बड़ी उपलब्धियों का साक्षी बना। जहाँ उषा ट्यूटोरियल्स ने अपनी स्थापना के 10 गौरवशाली वर्ष (2015-2025) पूरे किए, वहीं उषा सनराइज एकेडमी ने भी अपने 5 वर्ष (2021-2025) की शैक्षणिक यात्रा का सफल पड़ाव पार किया। समारोह के दौरान संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

वरिष्ठ अतिथियों और शिक्षाविद् की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बी.एच.यू. न्यूरो हेड डॉ. रामेश्वर चौरसिया उपस्थित रहे। उनके साथ वाइस (कॉमर्स हेड) बाबूलाल जी, प्रोफेसर ब्रिजेश जायसवाल गाजीपुर और प्रतिष्ठित शिक्षाविद् आशीष जायसवाल (डायरेक्टर) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

समारोह में अन्य विशिष्ट अतिथियों के रूप में:

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल (प्रिंट मीडिया सेल) के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष गुप्ता

पत्रकार पंकज सिंह

चन्द्रभान तिवारी, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. सपना सिंह, डॉ. पूनम सिंह, रामनरेश गुप्ता, तुलसीदास गुप्ता, विशाल सिंह और प्रवीण सिंह, शिवम् गुप्ता (पत्रकार) उपस्थित रहे।

शिक्षा और संकल्प का संगम

संस्थान के निदेशक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इन 10 वर्षों में संस्थान ने न केवल बेहतर परिणाम दिए हैं, बल्कि क्षेत्र के बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव भी रखी है। उपस्थित वक्ताओं ने जोर दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केंद्रों की आवश्यकता है जो आधुनिकता और नैतिकता का समन्वय कर सकें।

कार्यक्रम का समापन दोपहर 1:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चले सत्र के बाद हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।