आज दिनांक 15/02/2026 भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में मीडिया जन सुनवाई दिवस का आयोजन करके एक नई क्रांति का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ हमारे वरिष्ठ सदस्य श्री बृजेश दुबे जी ने फीता काटकर किया जिसमें न्याय से वंचित सभी लोगों के लिए अपने द्वार खोल दिए गए भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल के मऊ जनपद के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, राष्ट्रीय सचिव श्री राजकुमार विश्वकर्मा जी, जिला डिप्टी चेयरमैन श्री अमरनाथ वर्मा जी, जिला महासचिव श्री जसवंत यादव जी,उपाध्यक्ष (जिला संगठन)श्री दिवाकर शर्मा जी ,मुकेश सोनकर जी मंडल उपाध्यक्ष , श्रीमति ताहिरा जी जिला सचिव महिला सेल ,बृजेश दुबे जी जिला सचिव मऊ ने सम्मिलित रूप से बयान जारी करके कहा कि न्याय पाने की दिशा मे किया गया यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा हमारे द्वारा किया गया गया यह प्रयास लोगों के बीच में आज कौतूहल का विषय बना रहा





