सिंगरौली: हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

162

कमलेश कुमार शाह की खास रिपोर्ट

सिंगरौली। मोटरसाइकिल टकराने की मामूली बात को लेकर हुए विवाद में चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार फरियादी धर्मेन्द्र कुमार शाह (24 वर्ष), निवासी खुटार पोखरा टोला, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3 बजे मोटरसाइकिल टकराने की बात को लेकर आरोपी रुद्र सिंह गहरवार (22 वर्ष) एवं अखिलेश कुमार (31 वर्ष) ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में धर्मेन्द्र कुमार शाह, विकेश कुमार शाह और रविन्द्र शाह घायल हो गए।

रिपोर्ट के आधार पर थाना बैढ़न में अपराध क्रमांक 259/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शीतला यादव, सहायक उपनिरीक्षक मनीष सेन, जे.पी. वर्मा, प्रधान आरक्षक गणेश मीणा, सच्चिदानंद तिवारी, राय सिंह, उमेश विश्वकर्मा, गौरव यादव, अभिषेक सिंह एवं राजेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

– City to Village News