जुआरियों पर पुलिस का काल बनकर टूटी टीम; उदय सिंह की दबिश से बिलौजी में मची खलबली!
सिंगरौली (बैढ़न): अपराधियों की अब खैर नहीं! पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत जिले में जुए और सट्टे के अवैध कारोबार पर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सीएसपी उमेश प्रजापति की सटीक मॉनिटरिंग और कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार के कुशल नेतृत्व में बैढ़न पुलिस ने बिलौजी सब्जी मंडी में चल रहे जुए के बड़े फड़ को तहस-नहस कर दिया।
कोर्ट में सजा दिलाने की पुख्ता तैयारी
इस पूरी कार्रवाई की खास बात यह रही कि सीएसपी उमेश प्रजापति स्वयं पल-पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस न केवल गिरफ्तारी कर रही है, बल्कि ऐसे ठोस साक्ष्य (Evidence) एकत्रित किए जा रहे हैं जिससे आरोपियों को माननीय न्यायालय में कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। पुलिस का संदेश साफ है—अपराध करोगे तो बचोगे नहीं!
उदय सिंह की टीम का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’
मुखबिर की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक उदय सिंह (उदयचंद करिहार) अपनी टीम के साथ चीते की रफ्तार से मौके पर पहुंचे। जब तक जुआरी संभल पाते, पुलिस ने घेराबंदी कर 7 आरोपियों को दबोच लिया। मौके से ₹30,900 नगद और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।
गिरफ्त में आए जुआरियों की कुंडली:
सोनू केशरवानी (38 वर्ष) कामख्या शाह (38 वर्ष) मिश्रीलाल शाह (40 वर्ष) विजयेंद्र मोहम्मद (34 वर्ष) ओमप्रकाश जायसवाल (38 वर्ष) पवन कुमार शाह (36 वर्ष)ओमप्रकाश शाह (45 वर्ष)
थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार के मार्गदर्शन में इस मिशन को अंजाम देने वालों में उपनिरीक्षक उदयचंद करिहार (उदय सिंह), सउनि पप्पू सिंह, सउनि संजीत सिंह, प्रधान आरक्षक अजीत सिंह, आरक्षक संजीत कुमार, दयाशंकर शर्मा, कृष्णबहादुर सिंह एवं अभिमन्यु उपाध्याय की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।





