करेंट की चपेट मे आने से घायल काले मुह वाले बंदर का वन विभाग अमले ने कि रेस्क्यू

164

 

उचित उपचार मुहैया कराकर स्वास्थ्य होने पर बंदर को छोड़ा गया जंगल में

सिंगरौली 11 फरवरी  वन परिक्षेत्र बैढन अन्तर्गत गनियारी मुक्ति धाम के पास 11 हजार के0व्ही0 विद्युत लाईन से करंट लगने से घायल काले मुह के बदंर की सुचना प्राप्त होने पर वन अमले द्वारा घायल बंदर का रेसक्यु कर जिला चिकित्सालय बैढन में उपचार कराया गया । उपचार उपरान्त 24 घण्टे की निगरानी के पश्चात स्वस्थ होने के उपरान्त बंदर को वन परिक्षेत्र बैढ़न अंतर्गत वन क्षेत्र में सुरक्षित छोडा गया। पूरी कार्यवाही अखिल बंसल वन मंडल अधिकारी सिंगरौली तथा उप वनमण्डलाधकिरी बैढन नरेन्द्र त्रिपाठी के मार्गदर्शन एंव राजकुमार यादव वन परिक्षेत्राधिकारी बैढन सुरेश सिंह मरकाम परिक्षेत्र सहायक बैढन, भाग्योदय सिंह व0र0, विपिन पाण्डेय व0र0, महेन्द्र तिवारी व0र0 एंव श्री इन्द्रजीत सिंह स्थायीकर्मी के द्वारा सफलतापूर्वक पूर्ण की गई।