टीएचडीसी कंपनी से पीड़ित प्रभावित लोगों द्वारा धरना देकर सौंपा ज्ञापन
20 फरवरी मांगे पूरी नहीं हुई तो कंपनी का समस्त कार्य किया जाएगा बंद
सिंगरौली, सिटी टू विलेज न्यूज
को ग्राम पचोर में पूर्व सूचना अनुसार टीएचडीसी कंपनी से पीड़ित प्रभावित लोगों द्वारा धरना देकर तहसीलदार बरगवां नागेश्वर पनिका कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में एवं टीएचडीसी के जीएम सिंह , टाई बरगवां समीर को 13 सूत्री ज्ञापन सौपा गया एवं सभी समस्याओं को दिनांक 20 फरवरी 2026 तक निदान करने का समय दिया गया यदि 20 फरवरी तक निदान नहीं किया गया तो कंपनी का समस्त कार्य बंद किया जाएगा धरना देने वालों में प्रमुख रूप से देवेंद्र कुमार पाठक जिला अध्यक्ष सरपंच संघ सिंगरौली ,सविता सिंह जनपद अध्यक्ष बैढ़न ,छोटे सिंह मरावी सरपंच तेंदुआ ,मुन्नीलाल कोल सरपंच पचोर ,पूर्व सरपंच श्याम कार्तिक दुबे जी ,राम गोपाल वैश्य,जग बहादुर सिंह जी ,कांग्रेस पार्टी के नेता महामंत्री उपेंद्र दुबे जी, मानेंद्रसागर गुप्ता ,वशिष्ठ गुप्ता, शीतल सिंह ,जगदेव सिंह ,कौशल सिंह ,शर्मा सिंह ,सुखेंद्र गुर्जर युवा नेता ,लवलेश वैश्य ,शिवकुमार दुबे, राकेश द्विवेदी अध्यक्ष समस्या निदान प्रकोष्ठ कांग्रेस ,मुखिया गुप्ता, बुद्धिसेन पनिका, फूलमती सिंह ,गुड्डी देवी सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे तहसीलदार जी द्वारा मौके पर आश्वासन दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर सभी समस्याओं का धरना स्थल पर उपस्थित होकर लिखित में जवाब दिया जाएगा इस आश्वासन पर लोगों ने धरना समाप्त किया





