जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की कार्यशाला 12 फरवरी को नगर निगम सभागार में

90

 

सिंगरौली 11 फरवरी

महाप्रबंध जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा अवगत कराया गया है कि नगर निगम निकाय अंतर्गत हितग्राहियों, उद्यमियों, जनप्रतिनिधियों, बैंकर्स, गणमान्य नागरिक हेतु सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं तथा नीतियों पर कार्यशाला सेमीनार का आयोजन 12 फरवरी को प्रातः 11:30 बजे से 2:00 बजे तक नगर पालिक निगम के सभागार में आयोजित किया जा रहा है। उन्होने शहरी क्षेत्र के हितग्राहियों, उद्यमियो, जनप्रतिनिधियों बैंकर्स, गणमान्य नागरिकों से अपील है कि निर्धारित समयानुसार कार्यशाला सेमीनार में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शासन द्वारा संचालित योजनाओ के संबंध में जानकारी प्राप्त कर योजनाओ का लाभ उठाए।