अविनाश रंजन स्टेट ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
बिहार वैशाली हाजीपुर न्यूज
जिलाधिकारी, वैशाली, श्रीमति वर्षा सिंह की विशेष पहल पर दिनांक 08 फरवरी 2026 को वैशाली जिले का 53वाँ स्थापना दिवस जिले के विभिन्न प्रखंडों में उत्साह, गरिमा और व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, पौधारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों के संबोधन तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल एवं लाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
प्रखंड बिदुपुर में प्रातः विभिन्न पंचायतों में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, जीविका दीदियों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रभात फेरी एवं पौधारोपण किया गया। इसके पश्चात प्रखंड परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसका शुभारंभ स्वतंत्रता सेनानी श्रीमती ज्योति देवी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जीविका दीदियों द्वारा स्वागत गीत तथा शिव सागर विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए तथा लाभार्थियों के बीच ट्रायसाइकिल, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, हेल्थ कार्ड एवं श्रम कार्ड का वितरण किया गया।
प्रखंड महुआ में प्रभात फेरी के उपरांत अनुमंडल परिसर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन माननीय मंत्री (पीएचईडी) श्री संजय कुमार सिंह की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए तथा लाभार्थियों के बीच ट्रायसाइकिल, वासगीत पर्चा, राशन कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
समस्त कार्यक्रम अपर समाहर्ता, वैशाली के देख रेख में संपन्न हुआ।
प्रखंड लालगंज में प्रभात फेरी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। माननीय विधायक श्री संजय सिंह ने स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए तथा ट्रायसाइकिल, श्रम कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि का वितरण किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इस अवसर पर भूमि सुधार उप समाहर्ता, हाजीपुर, श्रीमती दीपिका कश्यप वरीय पदाधिकारी के रूप में उपस्थित रहीं।
प्रखंड वैशाली में प्रखंड कार्यालय से खरौना मोड़ तक प्रभात फेरी निकाली गई। इसके पश्चात आईटी भवन में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां स्वास्थ्य, आईसीडीएस, जीविका एवं एल.एस.बी.ए. विभागों के स्टॉल लगाए गए तथा हेल्थ कैंप आयोजित हुआ। इस दौरान माननीय मुखियागण एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा लाभार्थियों के बीच ट्रायसाइकिल, वासगीत पर्चा, मनरेगा जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, लेबर कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड का वितरण किया गया। प्रखंड वैशाली में समस्त कार्यक्रम वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), वैशाली के निर्देशन में संपन्न हुआ।
प्रखंड राजापाकर में भी प्रभात फेरी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री महेंद्र राम की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए तथा लाभार्थियों के बीच ट्रायसाइकिल, श्रम कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि का वितरण किया गया। समस्त कार्यक्रम हाई स्कूल, राजापाकर (उत्तरी पंचायत) परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री दिवाकर वरीय पदाधिकारी के रूप में उपस्थित रहे।
वहीं प्रखंड पातेपुर में वैशाली जिले के 53वां स्थापना दिवस के अवसर पर प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं, जीविका दीदियों, जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इसके उपरांत प्रखंड परिसर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय मंत्री (अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण) श्री लखेंद्र कुमार रौशन की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं जीविका से संबंधित स्टॉल लगाए गए तथा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।
इस अवसर पर माननीय मंत्री जी द्वारा लाभार्थियों के बीच ट्रायसाइकिल, वासगीत पर्चा, राशन कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), वैशाली वरीय पदाधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्सवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
प्रखंड महनार में वैशाली जिले का 53वाँ स्थापना महोत्सव प्रभात फेरी के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रातः आयोजित प्रभात फेरी में छात्र-छात्राओं, जीविका समूहों, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इसके पश्चात सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक श्री उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए तथा लाभार्थियों के बीच ट्रायसाइकिल, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि का वितरण किया गया। साथ ही परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, महनार वरीय पदाधिकारी के रूप में उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस के अवसर पर सभी प्रखंडों में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, जीविका समूहों, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम उत्सवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
जिला प्रशासन द्वारा स्थापना दिवस को जनभागीदारी और विकास संकल्प के रूप में मनाते हुए जिले के सर्वांगीण विकास हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।






