नगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता : आयुक्त

142

नगरीय क्षेत्र में जल टंकियों की नियमित सफाई

सिंगरौली, 13 जनवरी राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशानुसार नगरीय क्षेत्र में स्थित जल टंकियों की लगातार एवं नियमित सफाई कराई जा रही है, जिससे नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

इसी क्रम में आज विभिन्न ओएचटी की विधिवत साफ-सफाई कराई गई। साथ ही नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1, 10, 29, 44 एवं 45 सहित विभिन्न स्थानों से पेयजल के सैंपल कलेक्ट कर डब्ल्यूटीपी स्थित प्रयोगशाला में जांच कराई गई। अधिकारी नियमित निरीक्षण के साथ जल गुणवत्ता की सतत निगरानी भी कर रहे हैं।

नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जल टंकियों की समयबद्ध सफाई, जल गुणवत्ता परीक्षण एवं नल के माध्यम से घर-घर पहुंचने वाले जल की नियमित जांच सुनिश्चित की जा रही है।

आयुक्त श्रीमती प्रधान ने यह भी बताया कि नगरीय क्षेत्र में आयोजित जल सुनवाई के माध्यम से नागरिकों से संवाद कर पेयजल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।