उपखंड अधिकारी सिंगरौली के नेतृत्व में चाईनज आइटम का चेक अप

208

 

उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली के नेतृत्व में चाईनज माझा विक्रय करने वाले दुकानो के विरूद्ध राजस्व अमले ने की कार्रवाही

सिंगरौली 13 जनवरी / जिले में चाइनीज मांझा से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने हेतु जिले में चाइनीज मांझा सिंथेटिक नायलॉन धागा बेचने पर कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा प्रतिबंध आदेश दिए गए है।

उक्त आदेश के परिपालन में उपखंड अधिकारी सिंगरौली श्री सुरेश जाधव अपर तहसीलदार सिंगरौली द्वारा राजस्व अमले के साथ पतंग बेचने वाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जाच के दौरान नवजीवन विहार सेक्टर 1 में,खुशबू गिफ्ट आइटम और श्री सारीज तथा मस्जिद के सामने विनोद श्रृंगार एंड गिफ्ट सेंटर पर सिंथेटिक नायलॉन,चाइनीज मांझा पाया गया जिसे मौके से पंचनामा तैयार कर जप्त करने की कार्रवाही की गई है।