अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में आयोजित होगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
सिंगरौली 14 नवम्बर प्रदेश भर में 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं पर केन्द्रित कार्यक्रम होंगे। केन्द्र सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन देश की आजादी में संघर्ष करने वाले जनजातीय वर्ग के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके योगदान के लिए स्मरण किया जाएगा। सिंगरौली जिले में जन जाति गौरव दिवस समारोह का मुख्य आयोजन राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह के मुख्य अतिथि में अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में आयोजित होगा। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के द्वारा समारोह के तैयारियों हेतु संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिया गया है कि भागवान बिरसा मुण्डा के 150 जंयती के कार्यक्रम को गरिमापूर्ण मानने हेतु समय पर सभी तैयार पूर्ण कर अवगत कराये।





