एक ही मानदेय का दो बार भुगतान का लगाया आरोप सरकारी धन का बंदरबांट कर रहे ग्राम प्रधान ग्राम सचिव और फैला रहे अपना भ्रष्ट्र तंत्र

79

एक ही मानदेय का दो बार भुगतान का लगाया आरोप सरकारी धन का बंदरबांट कर रहे ग्राम प्रधान ग्राम सचिव और फैला रहे अपना भ्रष्ट्र तंत्र

 

संपादक विवेक कुमार पाण्डेय 6264145514

घाटीहटा -चोपन /सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के विकासखंड चोपन में स्थित ग्राम सभा घटियता में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार उजागर करने को तैयार हैं महालपुर निवासी समाजसेवी रोहित तिवारी विगत लगभग 5 वर्षों में वर्तमान ग्राम प्रधान तीजा देवी के पति द्वारा ग्राम सचिव के साथ मिलकर सरकारी धन का बंदर बांट करते हुए मनमाने ढंग से धन उगाही की गई इस धन उगाही में अपने चहेते ठेकेदार वह रिश्तेदार अथवा सहयोगी और स्वयं का विकास करने की नीति से धन उगाही की गई इसके कई साक्ष्य महलपुर निवासी श्री रोहित तिवारी के पास मौजूद है सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त सूचनाओं के आधार पर सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप श्री तिवारी ने ग्राम प्रधान ग्राम सचिव व उच्च अधिकारी तमाम भ्रष्ट अधिकारी जो इस तरह के भ्रष्ट तंत्र को व्यापक रूप से फैलाकर उसमें धन उगाही को अंजाम दे रहे हैं

 

इसी क्रम में रोहित तिवारी ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा एक ही मानदेय को दो बार भुगतान कराया गया है जिसके साक्ष्य उनके पास मौजूद है। घटिहटा ग्राम सभा में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार का बोलबाला देखकर अपने ही ग्राम में ग्राम विकास के नाम पर स्वयं विकास योजना चलाकर ग्राम प्रधान पति द्वारा तमाम तरह के धन उगाही के कार्य किए गए आरोप यह भी है कि तीजा देवी जो वर्तमान प्रधान है और इन सभी मामलों से पूर्ण रूप से अवगत नहीं है जबकि वह तमाम भुगतान उन्हीं के हस्ताक्षर से किया जाता है प्रधान प्रतिनिधि के रूप में स्वयं उनके पति द्वारा तमाम तरह के और संवैधानिक कृत्य करके धन उगाई की गई है अगर ग्राम वासियों की माने तो बीते 5 वर्षों में आय से अधिक संपत्ति का विवरण देखने को मिल सकता है इन सभी मामलों को लेकर श्री तिवारी ने न्यायालय एवं उच्च अधिकारियों सहित तमाम अन्य एजेंसियों से जांच करने की मांग कराई गई है उन सभी साक्ष के साथ श्री तिवारी न्यायालय द्वारा दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई के लिए और सरकारी धर्म का बंदर बांट रोकने के लिए वाद लेंगे और उसमें न्याय कर कर ग्राम वासियों को लाभान्वित करेंगे इसी संकल्प के साथ श्री रोहित तिवारी भाजपा सरकार की नीतियों को समाज में प्रकाशित करेंगे।