सिंगरौली जिले में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा की गई कार्यवाही
कार्यवाही में रेलवे स्टेशन सिंगरौली में रेल में मदिरा परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
आज दिनांक 10/09/2026 को कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के निर्देशन मे एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रणय कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में वृत्त- waidhan, morba के अंतर्गत अवैध शराब के संग्रहण ,परिवहन एवं विक्रय की विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत कार्यवाही की गई जिसका विवरण निम्नानुसार है:
कार्यवाही के दौरान वृत्त- waidhan एवं मोरवा क्षेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करने *कुल 11BL विदेशी मदिरा व 40 किलोग्राम महुआ लाहन व 72 लीटर हाथभट्टि मदिरा बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन(2000) की धारा 34 (1)(क) एवं (च)* के तहत कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। *जप्त सामग्री का अनुमानित लगभग मूल्य27000 रुपये हैं।
कार्यवाही के दौरान वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री नीलिमा मार्को ,आबकारी मुख्य आरक्षक बहादुर सिंह, आरक्षक धीरू सिंह व अनुज भुंजिया ,अनूप मिश्रा ,अमर सिंह, रामनरेश साहू , संध्या मेहरा उपस्थित रहे।





