वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर स्थित पिरल्लीपुर चुनार रेलवे अंडर क्रॉस पर यातायात बाधित।
मंगलवार रात्रि 10:00 बजे से हीं फंसे रहे वाहन । जान को जोखम में डालकर रेलवे लाइन पार करने के लिए राहगीर मजबूर।
चुनार/मिर्जापुर। जनपद के चुनार क्षेत्र के पिरल्लीपुर पावर हाउस के पास वाराणसी-मीरजापुर नेशनल हाईवे पर बने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे भारी मात्रा में पानी भर गया है। पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण यहां अधिक जल जमाव के कारण स्थिति नहर जैसी बन गई है। इससे हाईवे पर करीब 2 से 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। पानी भरने से दुमदुमा से मीरजापुर हाईवे पर लगभग दो से तीन किलोमीटर तक वाहन फंसे हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ पिरल्लीपुर से वाराणसी मार्ग पर भी लगभग दो से तीन किलोमीटर दूर तक जाम लगा है। भारी वाहन चालक किसी तरह अपने वाहनों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन छोटे वाहन पूरी तरह से फंसे हुए हैं और आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने अभी तक इस समस्या पर कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं पर बता दे कि नेशनल हाईवे पर भारी बरसात के कारण पानी भर जाने से पिरल्लीपुर पावर हाउस के पास रेलवे अंडरपास में भारी जल जमाव के कारण यातायात बाधित होने से भारी वाहन चालकों एवं क्षेत्रीय लोगों को बहुत ही परेशानी झेलनी पड़ी। रात में खाने पीने के लिए उस एरिया में भारी वाहन चालकों को कुछ नहीं मिला और न हीं कोई प्रशासन या विभागीय कर्मचारी बुधवार प्रात 10:00 बजे तक नजर आए। वहीं पर
क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ओवरब्रिज के नीचे से पानी निकालने की मांग की है ताकि यातायात सामान्य हो सके। लगभग दोपहर 2:00 से 3:00 के बीच में विभागीय कर्मचारी पहुंचकर जल निकासी की व्यवस्था किये।





