जरगो नदी की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए नदी का चार फाटक खोला गया।
जरगो डैम द्वारा 3000 क्यूसेक पानी जरगो नदी में छोड़ा गया। देर शाम तक चार गेट को खोला गया।
अहरौरा/ मिर्जापुर। जरगो बांध गेट खोले जाने से सरैया मार्ग का आवागमन हुआ बाधित। चुनार का सरैया पुल जो संपर्क मार्ग जमुई और चुनार को जोड़ता है आवागमन प्रभावित हुआ। सिंचाई विभाग द्वारा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सूचित करते हुए सुरक्षित स्थान पर चले जाए और नदी के किनारे ना रहे कर दिया गया निर्दश । जिस तरह से लगातार मिर्जापुर में बारिश हो रही है कहीं ना कहीं बांध भर जाने से नदियों के सहारे पानी निकाला जा रहा है जिससे आप लोग भी सुरक्षित रहें और हम लोग भी सुरक्षित रहें। बांध पर आला अधिकारी से लेकर अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बराबर नजर बनाए रखी जा रही है। आपको बता दें कि विभागीय अधिशासी अभियंता से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि जनपद में भारी बरसात होने के कारण बांधों में पहाड़ के रास्ते पानी आने से बांध का इनफ्लो अधिक हो रहा है जिससे बात की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज दोपहर तक जरगो बांध के छह फाटक खोले गए थे परंतु फाटक नंबर 5 व 6 बंद करने के बाद देर शाम तक एक से चार तक के फाटक खुले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय 319.2 पानी लेवल बांध का है जिसके वजह से अभी चार फाटक से पानी को निरंतर चलाएंगे और जैसे ही बाद का वाटर लेवल अपनी स्थिति पर हो जाएगा फाटक को धीरे-धीरे बंद कर दिया जाएगा।





