जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज डॉ संतोष कुमार राय को नीपा द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित ।

66

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज डॉ संतोष कुमार राय को नीपा द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित ।

 

प्रयागराज। शैक्षिक प्रशासन में नवोन्मेष एवं नवाचार हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज डॉ संतोष कुमार राय को राष्ट्रीय पुरस्कार,शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA), नई दिल्ली के अकादमिक भवन में 3 सितंबर, 2026 को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।यह राष्ट्रीय पुरस्कार उनके जनपद अयोध्या में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर रहते हुए बेसिक शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने हेतु प्रारम्भ किये गये नवाचार चैंपियन ऑफ़ द वीक कार्यक्रम, बेस लाईन असेसमेंट और सतत मूल्यांकन तथा प्रतियोगी परीक्षा में छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के सफल भूमिका निर्वहन किये जाने हेतु दिया गया है। इस राष्ट्र स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर जनपद प्रयागराज के शिक्षा विभाग खुशी की लहर। विभागीय अधिकारी, विभिन्न शैक्षिक संगठनों, प्रधानाचार्या आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की।बता दें कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में श्री राय द्वारा शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देते हुए शैक्षिक पन्चाग के अनुसार पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों के प्रति सजग हैं इसमें उन्हें जनपद का भरपूर सहयोग भी मिल रहा है।