जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का किया गया समीक्षा।

71

जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का किया गया समीक्षा।

 

 

 

मिर्जापुर । जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा की। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न सम्पन्न हुई। इसमें योजना की प्रगति, ऋण स्वीकृति, ऋण वितरण और लंबित आवेदनों को निपटाने के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना प्रदेश सरकार की एक खास योजना है। इसका मकसद युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाना है। उन्होंने जोर दिया कि हर पात्र युवक-युवती को समय पर योजना का लाभ मिले। यह सभी विभागों और बैंक अधिकारियों की पहली जिम्मेदारी है।पवन कुमार गंगवार ने निर्देश दिए कि पात्र आवेदकों के फॉर्म तय समय में मंजूर कर ऋण बांटने की प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने बैंकवार प्रगति की समीक्षा की और लक्ष्य के हिसाब से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन बैंक शाखाओं में आवेदन अटके हैं, वहां खास अभियान चलाकर उन्हें जल्द निपटाया जाए।उन्होंने साफ निर्देश दिए कि बैंक अधिकारी आवेदकों को बार-बार चक्कर लगाने के लिए मजबूर न करें। अगर किसी आवेदन में कोई कमी है, तो तुरंत आवेदक को बताएं और तय समय में उसे पूरा करवाएं। जिलाधिकारी ने सभी बैंक अधिकारियों को बताया कि उनके बैंकों में कुल 662 आवेदन पेंडिंग हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं को अपना रोजगार शुरू करने के लिए सरकार अच्छे मौके दे रही है। ऐसे में सभी विभाग मिलकर ज्यादा से ज्यादा पात्र युवाओं को इस योजना से जोड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बैंक शाखाओं के साथ नियमित बैठकें करें और अटके मामलों को समय पर सुलझाएं।पवन कुमार गंगवार ने कहा कि योजना के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रभावी काम किया जाए। इससे जिले में नए उद्योग लगेंगे और रोजगार के नए अवसर बनेंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग रेशमा आरा और लीड बैंक प्रबंधक आनंद कुमार झा समेत कई बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।