महाविद्यालय की समस्याओं को उठाने पर बरका कॉलेज प्राचार्य ने छात्र को कराया गिरफ्तार

81

महाविद्यालय की समस्याओं को उठाने पर बरका कॉलेज प्राचार्य ने छात्र को कराया गिरफ्तार

 

मामला सिंगरौली के शासकीय महाविद्यालय बरका है जहां छात्र राहुल जायसवाल को महाविद्यालय बरका से पुलिस ने उठाकर ले गया चौकी छात्र राहुल जायसवाल ने बताया कि मैं शासकीय महाविद्यालय बरका एम ए एक वर्षीय प्रोग्राम का नियमित छात्र हूं मै हमेशा छात्रों की समस्याओं पर आवाज उठाता हूं ये बात कॉलेज प्रशासन को रास नहीं आई छात्र ने बताया कि विगत कुछ दिन पहले से बरका महाविद्यालय के बड़े बाबू राजकिशोर नन्दा के द्वारा अपने परिवार के साथ महाविद्यालय परिसर में स्थित क्रीड़ा विभाग की बिल्डिंग को आवास बनाकर रह रहे हैं जिसको लेकर छात्र राहुल जायसवाल ने इस संबंध में महाविद्यालय प्राचार्य से बात करने गए और पूछे कि सर क्रीड़ा विभाग की बिल्डिंग में कौन रहे हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज की बड़े बाबू राजकिशोर नन्दा जी रह रहे हैं छात्र ने बोला कि महाविद्यालय परिसर में कोई शासकीय कर्मचारी किस बेस पर रहे हैं प्राचार्य ने बताया कि वो मुझे मिला है मै जिसको रखना चाहूं रख सकता हूं छात्र बोला ये गलत है वहां नंदा सर परिवार रहते हैं जिसमें बच्चियां भी रहते आज की परिवेश सही नहीं है और उस बिल्डिंग में क्रीड़ा विभाग लिखा है जो खेल सामग्री की रख रखाव के लिए बनाया गया भविष्य में खेल प्रभावित हो सकता है और छात्र ने बोला कि सर अगर विभागीय आदेश हो नंदा सर को क्रीड़ा विभाग की बिल्डिंग में रहने की तो वो दिखा दें बाकी कोई दिक्कत नहीं है लेकिन छात्र को संतुष्ट नहीं किया वैसे घुमा फिराकर बात करके भेज दिया गया। छात्र का कहना है फिर उसके बाद 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस की कार्यक्रम था ध्वजा रोहन हुआ उसके एक घंटे बाद राहुल जायसवाल ने कॉलेज प्रशासन से बोला गया कि सर आप न तो कभी तिरंगा यात्रा निकालते हैं न कभी सांस्कृतिक कार्यक्रम कराते है प्राचार्य बोलते हैं कि कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होता है और होगा भी नहीं हम बोले की सर हर एक महाविद्यालय में तिरंगा यात्रा निकलती है सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है यहां क्यों नहीं होता क्या हम लोग फीस नहीं भरते है क्या, सब महाविद्यालय में होता है संस्कृतिक कार्यक्रम तो यहां भी होना चाहिए क्योंकि कभी प्राचार्य गणतंत्र दिवस पर अपनी बच्चे का जन्मदिन मनाने चले जाते हैं कभी स्वतंत्रता दिवस दूसरे स्कूल में चले जाते फिर थोड़ा विवाद बढ़ा हल्ला हुआ छात्रों की हितों के लिए उसके बाद सबके साथ निर्णय निकाला गया कि इस बार नहीं हुआ महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम अगले बार 26 जनवरी 2027 में गणतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम होगा उसके बाद सभी लोग शांति पूर्ण अपने अपने घर चले गए इसके बाद कॉलेज के सारी स्टाफ ने छात्र के खिलाफ बरका चौकी में शिकायत दर्ज कराने चले गए की ये छात्रों की बहुत आवाज उठाता है हल्ला करता है ऐसे बोलते है फिर दिनांक18/08/2026 को जब छात्र और कॉलेज स्टाफ अपनी कथन लेख कराने गए थे बरका चौकी पहुंचे तो कुछ देर बाद NSUI छात्र संगठन जिला अध्यक्ष मोनिश खान का छात्र पर काल आता है उनके द्वारा बोला गया कि बात कराओ तो छात्र ने बात कराया तो बड़े बाबू राजकिशोर नन्दा द्वारा स्पष्ट शब्दों में बोला गया कि काल में की *मैं आपको चैलेंज देता हूं कि रिजाइन दे दूंगा लेकिन राहुल जायसवाल को मिटा दूंगा इस छात्र को धमकी दिया गया जिसकी रिकॉर्डिंग मेरे पास साक्ष्य के रूप में रखा हुआ है जब से छात्र कॉल रिकॉर्डिंग सुना है तब मानसिक तनाव में है भय से भरा जीवन जी रहा है जिसको लेकर छात्र ने संबंधित चौकी बरका में शिकायत दर्ज कराया है तथा छात्र आज बरका महाविद्यालय में गया था छात्रवृति से संबंधित जानकारी लेने की फीस लॉक की समस्या थी तो प्राचार्य कक्ष में जैसे ही गया तो बड़े बाबू राजकिशोर नन्दा द्वारा बोला गया कि तुम कैसे आ गए महाविद्यालय परिसर तुमको प्रतिबंधित किया गया है हमने बोला क्यों सर तो बोले कि तुमको कॉलेज से रेस्टीगेट कर दिया गया तो छात्र बोला किस आधार पर छात्र को रेस्टीगेट किया गया है छात्र को न कोई नोटिस न कोई छात्र ने अपराध किया आखिर किस बेस पे रेस्टीगेट करने की बात किया जा रहा है क्या छात्रों की समस्याओं पर आवाज उठाना गलत है राहुल जायसवाल ने बताया कि हम पढ़ाई के साथ साथ छात्रों की समस्याओं पर आवाज उठाता हूँ जो हमसे बनता है हमेशा छात्रों की सहायता करता हूं लेकिन ये बात रास नहीं आई तो कॉलेज प्रशासन जिसमें प्राचार्य और राजकिशोर नन्दा मेरे खिलाफ साजिश रचने प्रयास कर के महाविद्यालय से रेस्टीगेट करने का प्रयास कर रहे हैं जबकि हमने कोई भी किसी से कोई अभद्रता न कोई किसी अपराध लेकिन रेस्टीगेट की तैयारी कर रहे और साजिश करके रेस्टीगेट करने के लिया बोला जा है छात्र राहुल जायसवाल को कहना है कि छात्रों की आवाज को कुचलने का प्रयास है ताकि कोई भी उनके खिलाफ आवाज न उठा पाए उनकी मनमानी रवैया का विरोध न कर पाए लेकिन छात्र ने यह भी बोला है कि मुझे की छात्रों की आवाज उठाने पर जेल भी जाना पड़े बेझिझक जाऊंगा अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो आमरण अनशन भी बैठूंगा हालांकि छात्र ने कॉलेज प्राचार्य को भी बड़े बाबू की धमकी पर शिकायत पत्र दिया गया है।

 

छात्र की मांग – महाविद्यालय बरका में स्थित क्रीड़ा विभाग की बिल्डिंग में जो राजकिशोर नंदा द्वारा अपने परिवार के साथ जो रह रहे हैं उसको शीघ्र ही खाली कराया जाए क्योंकि वो बिल्डिंग छात्रों की क्रीड़ा व्यवस्था के लिए बनाया गया है

 

 

 

जो महाविद्यालय के बड़े ए राजकिशोर नन्दा के द्वारा छात्र को जान से मारने की धमकी दिया गया है उसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी शामिल है