उड़न दस्ता ने मारी छापा होश उड़ा पुरा जिला वासियों का राजस्थानी स्वीट्स

150

 

छेना में साईंट्रिक एसीड का उपयोग, स्वास्थ्य के लिए घातक हानिकारक

सड़ा हुआ काजू, घटिया इलायची समेत 15 किलो छेना जप्त

 

 

मानकों के उल्लंघन पर जब्ती, नष्टीकरण और नोटिस—दो दिन चला सघन अभियान

 

 

सिंगरौलीl राजस्थान स्वीट्स बिलौजी – ताली में छेना, काजू कतली मिठाई खाते है तो जान माल को घातक खतरे में डाल रहे है l जी हा! यह कोई और नहीं खाद्य सुरक्षा की संभागीय टीम के औचक छापा में खुलासा हुआ हैl टीम ने राजस्थान स्वीट्स के भंडार गृह में छापा मारकर हानिकारक सामग्री जप्त कर लीं हैl

जानकारी के अनुसार आमजन के स्वास्थ्य के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए डिविजनल इंचार्ज अमरीश दुबे के नेतृत्व में रीवा–शहडोल संभाग की खाद्य सुरक्षा प्रशासन की उड़नदस्ता टीम ने बैढन क्षेत्र में दो दिवसीय सघन निरीक्षण अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर सामग्री जब्त की गई, अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए तथा संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

 

बताया जाता है कि टीम ने सर्वप्रथम औद्योगिक क्षेत्र बलियारी तथा गोंदवाली–बरगवां क्षेत्र की आटा चक्कियों का निरीक्षण किया। लाइसेंस शर्तों का पालन करने हेतु संचालकों को निर्देश दिए गए और गेहूं व आटे के नमूने जांच हेतु भेजे गए।

 

लगातार हो रही उड़नदस्ता टीम की जांच कार्यवाही पर कार्यवाही

 

खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा इसी दिन राजस्थान मिश्ठान भंडार की निर्माण इकाई में गंभीर और स्वास्थ्य के लिए घातक अनियमितताएं सामने आईं। यहां अस्वच्छ परिस्थितियों में उत्पादन, केवल पंजीयन पर संचालन, कीट-ग्रस्त काजू से काजू कतली निर्माण, पनीर में गैर-खाद्य ग्रेड साइट्रिक एसिड का उपयोग तथा बिक्री हेतु रखे छेना पर मक्खी व अन्य उड़ने वाले कीट पाए गए। मौके पर ही लगभग 15 किलोग्राम छेना नष्ट कराया गया। इसके साथ ही बिना वैध लेबलिंग के काजू व इलायची का उपयोग पाए जाने पर 140 किलोग्राम काजू कीमती 1,12,000 रूपये और 1 किलोग्राम इलायची कीमती 3,000 रूपये जब्त की गईl जिसकी कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 15 हजार रूपये है। संबंधित इकाई के विरुद्ध विधिक नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

 

आज टीम ने होटल सत्या और होटल राजकमल का निरीक्षण कर खाद्य नमूने संग्रहित किए तथा मानकों के पालन के निर्देश दिए। इसी क्रम में गुप्ता जी नमकीन ताली, बैढन का निरीक्षण कर नमकीन उत्पादों के नमूने भी लिए गए।

 

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त, निरंतर और दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग से ओमप्रकाश साहू, अभिषेक बिहारी गौर उपस्थित रहे

 

एक तरफ पूरे जिले में छोटे-बड़े दुकानों में ताला लटका हुआ दिख रहा है ताला क्यों लटका है कुछ न कुछ कमियां है जिसे साफ जाहिर होता है छोटे दुकानों में भी स्क्वायर मॉल रखा होगा