सरैया पुल की सड़क पर फिर चढ़ा पानी हुआ बाधित। जमुई से चुनार जाने का दोनों संपर्क मार्ग हुई बाधित। 

250

सरैया पुल की सड़क पर फिर चढ़ा पानी हुआ बाधित। जमुई से चुनार जाने का दोनों संपर्क मार्ग हुई बाधित। 

 

मिर्जापुर जिला संवाददाता रोहित कुमार की खास रिपोर्ट

चुनार/मिर्जापुर। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 30 जनपदों में 6 सितम्बर तक भारी बरसात का दिया अल्टिमेटम। प्रयागराज, सोनभद्र सहित मिर्जापुर में भारी बरसात होने की सम्भावना।वहीं पर मिर्जापुर जनपद में भारी बरसात होने के कारण जरगो डैम का जलस्तर बढ़ने से कमांड हाउस जरगो डैम ने लगभग 11 फीट पानी छोड़ा, जिससे आस-पास के किसानों की फसल हुई बर्बाद और जमुई चुनर संपर्क मार्ग पर स्थित सरैया पुल पर अधिक जल भराव के कारण मार्ग हुई बाधित। चुनार कचहरी तथा आवश्यक कार्य से चुनार आने जाने वाले राहगीर जान जोखिम में डालकर कमर भर पानी से अपनी बाइक लेकर जा रहे हैं। वहीं पर बता दे कि भारी जल जमाव के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ क्षेत्रीय लोगों को भी बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है क्योंकि क्षेत्रीय लोगों का मुख्य बाजार चुनार ही है जिससे लोगों का बजारीकरण की व्यवस्था चलती है, कुदरत की कहर के आगे प्रकृति सब पर भारी पड़ती है जिसको देखते हुए स्थानीय लोगों ने राजगीरों की सहायता किया । वहीं पर बता दे कि संतोष महात्मा द्वारा राहगिरों को भारी जलाधार को पार कराने के लिए दो ट्रैक्टर ट्राली सहित की व्यवस्था की गई है जिससे लोगों को आर-पार कराया जा रहा है। वहीं पर क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि भविष्य में बड़े खतरे को अंजाम देने से पूर्व इस पुल को ऊंचा किया जाए जिससे आवागमन बाधित न हो।