रमडिहा तालाब में तीन मगरमच्छों का आतंक, SDM ने लगाया प्रतिबंध

229

 

छठ पूजा से पहले प्रशासन अलर्ट, तालाब में आमजन के प्रवेश पर रोक; उल्लंघन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

 

सिंगरौली चितरंगी ग्राम पंचायत रमडिहा स्थित तालाब में तीन मगरमच्छों की मौजूदगी से ग्रामीणों और छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। SDM चितरंगी देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने 13 नवंबर से आगामी आदेश तक तालाब परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है

तालाब की लंबाई लगभग 100 मीटर और चौड़ाई 80 मीटर बताई गई है अत्यधिक गहराई और मगरमच्छों की मौजूदगी के कारण किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है

 

 तालाब में प्रवेश पर रोक

 

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जारी आदेश के अनुसार तालाब परिसर में प्रवेश, नहाने और सामान्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी

 

अब वन विभाग के रेस्क्यू पर नजर

 

प्रशासन ने पुलिस, वन विभाग और स्थानीय अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं