करप्शन मैनेज के लिए पत्रकारों व सफेद पोशों को बांट रहे हैं पोहा!
ब्यूरो सिंगरौली
सिंगरौली। जिले के जिला परिवहन अधिकारी के नाम पर कंप्यूटर बाबू जो जिला परिवहन अधिकारी का कारखास है सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिनके द्वारा जिले में ओवरलोडिंग के नाम पर तथा बिना परमिट के गाड़ियों की आवागमन के नाम पर गाड़ियों के सही कागजात में गड़बड़ी के नाम पर धड़ल्ले से धन उगाही की जा रही है। प्रतिदिन लाखों की वसूली कर राज्य सरकार की छवि धूमिल करने का काम इस कारखास द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में राखड़ गाड़ियों का संपूर्ण कागज सही होने के बावजूद ओवरलोडिंग का खुला छूट देकर रु 3000 प्रति गाड़ी वसुला जाता है जो 30 टन के जगह पर 56 टंन सप्लाई किया जाता है जिससे राज्य सरकार को करोड़ों का टैक्स चोरी कर बंदर बांट किया जा रहा है । करप्शन मैनेजमेंट के लिए इन पैसों के माध्यम से अपने चहेते पत्रकारों वह सफेद पोशों को पोहा के रूप में दिया जाता है। माननीय कलेक्टर महोदय से आग्रह कि इसका निष्पक्ष जांच कराया जाए जिससे सम्मिलित सभी लोगों को उचित दंड मिले और ओवरलोड बंद हो जिससे करोड़ों के राजस्व चोरी और बंदरबन को तत्काल बंद किया जा सके



