ग्राम बड़गड़ में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

141

ग्राम बड़गड़ में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

सिटी टू विलेज न्यूज़ संवाददाता जमुना राम रजक की रिपोर्ट 

 

सिंगरौली जिला के माड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गड़ में विश्व आदिवासी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आदिवासी समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपनी संस्कृति, परंपरा और गौरव को याद किया।

 

कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं को प्रदर्शित किया गया। उपस्थित लोगों ने समाज की एकता, शिक्षा और विकास के साथ-साथ अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

 

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं।