वैशाली जिलाधिकारी द्वारा जरूरतमंदों और असहाय के बीच किया गया कंबल वितरण

66

 

 

अविनाश रंजन स्टेट ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

 

बिहार वैशाली सिटी टू विलेज

 

जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के द्वारा हाजीपुर शहर के पतालेश्वर मंदिर के समीप गरीब तथा असहाय लोगो के बीच कम्बल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। जिला पदाधिकारी, वैशाली द्वारा बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए ससमय कंबल वितरण का शुभांरभ किया गया है।

 

जिला पदाधिकारी, वैशाली द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अनुमंडल, प्रखंड एवं बुनियाद केंद्र पर उपलब्ध कराए गए कंबलों को ठंड के मद्देनजर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करना सुनिश्चित किया जाए।

 

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी महोदया ने मानवीय संवेदना और प्रशासनिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने स्वयं जरूरतमंद, असहाय एवं बेसहारा लोगों के पास जाकर अपने हाथों से कंबल ओढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

 

उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग के सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के द्वारा हर वर्ष गरीब तथा निर्धन व्यक्तियों के बीच ठंड में कम्बल वितरण कराने हेतु प्रत्येक जिले को आवंटन उपलब्ध कराया जाता है जिससे जिले जरूरतमंदो के बीच कम्बल वितरण किया जाता है।

वैशाली जिले मे इस वर्ष 7454 कंबल खरीदारी सामाजिक सुरक्षा के तहत की गयी है, जो जिलास्तर के साथ-साथ प्रत्येक प्रखंड एवं अनुमंडल के द्वारा भी वितरण किया जायेगा।

 

उक्त के आलोक में वैशाली जिलान्तर्गत सभी अनुमंडल, सभी प्रखंड एवं बुनियाद केन्द्र को कम्बल उपलब्ध करा दिया गया है, जिसकी विवरणी निम्नवत् हैं :-

1. प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय हाजीपुर-450

2. प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय बिदुपुर-450

3. प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय राघोपुर-400

4. प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय लालगंज-400

5. प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय वैशाली-320

6. प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय पटेढ़ी बेलसर-200

7. प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय भगवानपुर-400

8. प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय महुआ-460

9. प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय पातेपुर-600

10. प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय राजापाकर-250

11. प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय जन्दाहा-400

12. प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय गोरौल-240

13. प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय चेहराकला-240

14. प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय महनार-280

15. प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय सहदेई बुजुर्ग-220

16. प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय देसरी-200

17. अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय हाजीपुर-300

18. अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, महुआ-300

19. अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, महनार-200

20. बुनियाद केन्द्र, बिदुपुर-200

21. बुनियाद केन्द्र, पातेपुर-200

22. बुनियाद् केन्द्र, महनार-200

23. जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, वैशाली।-544

 

जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया यह कार्य न केवल ठंड से राहत देने तक सीमित रहा, बल्कि समाज के वंचित वर्ग के प्रति सम्मान, सहानुभूति और संवेदनशीलता का भी प्रतीक बना। उनके इस व्यवहार से जरूरतमंद लोगों के मन में आत्मसम्मान की भावना जागृत हुई।

 

इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद हाजीपुर, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, वैशाली एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।